यूपी

ग्रामीण का छप्परपोश घर आग की भेंट, हजारों का सामान जलकर राख

राजस्व टीम ने किया नुकसान का आकलन, पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा

ग्रामीण का छप्परपोश घर आग की भेंट, हजारों का सामान जलकर राख

राजस्व टीम ने किया नुकसान का आकलन, पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा

पूरनपुर,पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जप्ती के मझरा रानीगंज में गुरुवार को एक ग्रामीण का छप्परपोश घर संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया।आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी धू-धू कर जल उठी। इस हादसे में घर में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, अनाज और अलमारी आदि सब कुछ जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार, रानीगंज निवासी शंकर लाल अपने परिवार के साथ पिछले तीन वर्षों से गांव के बाहर खेत में बनी झोपड़ी में रह रहे थे। घटना के समय दंपति किसी कार्यवश गांव गए हुए थे। तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हल्का लेखपाल अमित कुमार ने मौके का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया।इस संबंध में एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह ने बताया कि “सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया था। आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है, पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।अचानक लगी आग से शंकर लाल का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!