यूपी
ग्राम प्रधान की मौत में मुकदमा दर्ज

ग्राम प्रधान की मौत में मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। घुघंचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह के ग्राम प्रधान रामकुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आठ अक्टूबर को प्रधान रामकुमार किसी कार्य से पूरनपुर ब्लॉक आए थे। कार्य निपटाकर घर लौटते समय जैसे ही वह घुघंचाई हाईवे स्थित राइस मिल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रधान के पुत्र विशाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




