ग्राम पंचायत माधोटाडा में ग्राम प्रधान ने कराया व्यापक सफाई और फॉगिंग अभियान
नईम अली ने ग्रामीणों को डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए खुद निगरानी में कराई कार्रवाई

ग्राम पंचायत माधोटाडा में ग्राम प्रधान ने कराया व्यापक सफाई और फॉगिंग अभियान
नईम अली ने ग्रामीणों को डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए खुद निगरानी में कराई कार्रवाई
पूरनपुर,पीलीभीत।ग्राम पंचायत माधोटाडा में ग्राम प्रधान नईम अली ने पूरे गांव में सफाई, फॉगिंग और दवाई का छिड़काव कर स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान चलाया। यह अभियान डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।ग्राम प्रधान न ईम अली ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि हमारे गांव के लोग स्वस्थ रहें। इसीलिए हमने खुद अभियान की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि सफाई और दवाई का छिड़काव पूरी पंचायत में सही तरीके से हो। मैं ग्रामीणों से अपील करता हूँ कि वे भी सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि उनके सक्रिय नेतृत्व के कारण पंचायत में स्वास्थ्य सुरक्षा के कदम प्रभावशाली ढंग से लागू हो रहे हैं।इस अभियान से न केवल सफाई सुनिश्चित हुई, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ी और बीमारियों के फैलाव को रोकने में मदद मिली।




