ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में जनसुनवाई: अधिकारी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल, जनता की समस्याएं सुनीं

ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में जनसुनवाई: अधिकारी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल, जनता की समस्याएं सुनीं
पूरनपुर,पीलीभीत। जनसंपर्क और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को जनप्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में अपनी प्रिय जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। उनके साथ विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों से संवाद में भाग लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री संजय विश्वास, ग्राम प्रधान श्री बासुदेव कुंडू, श्री गोपाल, और श्री ठाकुर दास जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ग्राम की विकास योजनाओं पर चर्चा की और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।ग्रामीणों ने सड़कों के रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, आवास योजनाओं में पारदर्शिता, तथा किसानों की फसलों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
जनप्रतिनिधि ने कहा गांव का विकास ही मेरा संकल्प है। जनता की हर समस्या हमारी अपनी समस्या है, और उसका समाधान करना हमारा दायित्व।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।




