यूपी

ग्राम धनेगा में सबीना बनीं कार्यवाहक प्रधान

पूर्व प्रधान नाबिर के निधन के बाद हुई चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न

ग्राम धनेगा में सबीना बनीं कार्यवाहक प्रधान

पूर्व प्रधान नाबिर के निधन के बाद हुई चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न

चार विपक्षी पार्टियों के समर्थन के बावजूद मृतक प्रधान के परिवार ने जीता भरोसा, सबका साथ–सबका विकास का दिया संदेश

गोरा,पीलीभीत।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम धनेगा में सोमवार को पंचायत राजनीति का माहौल उस समय गरमा गया जब ग्राम प्रधान नाबिर के निधन के बाद ग्राम पंचायत में नए ओम प्रधान के चयन की प्रक्रिया प्रशासन की देखरेख में सम्पन्न हुई। लंबी बीमारी के चलते प्रधान नाबिर का निधन हाल ही में बरेली के एक वेदांता अस्पताल में हुआ था।प्रधान नाबिर के निधन के बाद ग्राम पंचायत में उत्तराधिकारी चुनने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। विपक्षी दलों के बीच नई प्रधान पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई, जिसकी सूचना जब प्रशासन तक पहुँची तो अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया।मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। पंचायत सचिव अतुल गंगवार, सहायक खंड विकास अधिकारी अजय देवल, एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तय हुआ कि निर्धारित तिथि 6 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत धनेगा के पंचायत घर में मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।अधिकारियों ने स्पष्ट किया “जिस पक्ष के अधिक सदस्य उपस्थित रहेंगे, उसी पक्ष से ओम प्रधान चुना जाएगा।निर्धारित दिन पंचायत घर में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के सदस्य पहुंचे। इस दौरान विपक्षी गुट की चार पार्टियां एकजुट हो गईं, जबकि मृतक प्रधान नाबिर के बेटे सद्दाम और सहयोगी गुलबहार ने भी अपने समर्थक सदस्यों के साथ मैदान संभाला।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद मृतक प्रधान नाबिर के परिवार ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीता।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सबीना पत्नी कय्यूम को ग्राम पंचायत धनेगा की नई ओम प्रधान घोषित किया गया।इस घोषणा के साथ ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूलमालाओं से स्वागत कर खुशी का इज़हार किया।कार्यवाहक प्रधान सबीना ने जीत के बाद कहा मैं सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य करूंगी। जो कार्य हमारे पूर्व प्रधान नाबिर अधूरे छोड़ गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।ग्रामवासियों ने भी प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया की सराहना की।
मृतक प्रधान के पुत्र सद्दाम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आने वाले पंचायत चुनाव 2026 में भी गांव के विकास कार्य और जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!