यूपी

घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन

घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन

पीलीभीत।मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग पीलीभीत द्वारा शुक्रवार को ब्लॉक बरखेड़ा के ग्राम जोगी ठेरा में घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन विषय पर एक व्यापक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में किया गया।कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं दहेज उन्मूलन कानून पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा वन स्टॉप सेंटर की उपयोगिता और पात्रता के बारे में भी बताया।चौपाल में जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह और अजीत सिंह ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098 जैसे टोल फ्री नंबरों की जानकारी देकर जरूरत के समय सहायता लेने की अपील की।इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मूर्ति देवी, विधायक प्रतिनिधि प्यारेलाल, ग्राम की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और किशोरियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सचेत करना और शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!