यूपी

गौकशी की घटना में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौकशी की घटना में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमरिया पुलिस ने गौकशी की घटना का पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से अवैध शस्त्र कारतूस गौ मांस नकदी मोटरसाइकिल मांस काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर एवं हर्रायपुर सीमावर्ती खेत में धान कटाने गये मोहन स्वरूप ने 4 अक्टूबर को जगह जगह गौवंशीय पशु के अवशेष देखे थे। इस मामले में उदयपुर निवासी मोहन स्वरूप द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अवशेष का सेंपल पशु चिकत्सक धन पाल द्वारा जांच के लिए भेजा गया था। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आसिफ व नफीफ निवासी हर्रायपुर जावेद एवं रियाज निवासी उदयपुर , जुम्मा निवासी निसरा थाना जहानाबाद हाल निवासी पंडरी सितारगंज उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन अवैध तमंचे जिंदा कारतूस उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मांस काटने के उपकरण एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया उदयपुर एवं हर्रायपुर सीमावर्ती खेत में गौवंशीय पशु के अवशेष बरामद हुए थे जांच पड़ताल में आसिफ, जावेद, जुम्मा , रियाज एवं नफीस के नाम प्रकाश में आए हैं। उक्त घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!