यूपी

गांधी स्टेडियम पीलीभीत ने गोला क्लब को 4–2 से हराया, नेपाल ने भी दर्ज की जीत

गांधी स्टेडियम पीलीभीत ने गोला क्लब को 4–2 से हराया, नेपाल ने भी दर्ज की जीत

पूरनपुर पीलीभीत।ग्राम चंदिया हजारा में विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित मैती फुटबॉल टूर्नामेंट फेस्टिवल के तहत खेले गए द्वितीय लीग मैच में गांधी स्टेडियम पीलीभीत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला फुटबॉल क्लब को 4–2 के अंतर से पराजित किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला,लेकिन अंत में पीलीभीत की टीम ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति से जीत दर्ज की।इससे पहले खेले गए लीग मैच में नेपाल और सिंगाही सम्पूर्णानगर की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में नेपाल की टीम ने सिंगाही को 2–0 से मात देकर अगले चरण में प्रवेश किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया, जिससे दर्शक उत्साहित हो उठे।टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। आने वाले दिनों में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके लिए तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!