यूपी

एलईडी प्रसारण के माध्यम से पूरनपुर ब्लॉक के स्कूलों में मनाया गया ‘विकसित भारत विल्डथान 2025’

एलईडी प्रसारण के माध्यम से पूरनपुर ब्लॉक के स्कूलों में मनाया गया ‘विकसित भारत विल्डथान 2025’

पूरनपुर,पीलीभीत।विकसित भारत विल्डथान 2025 के तहत परिषदीय स्कूलों के समस्त उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व अध्यापकों ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फार लोकल एवं समृद्ध भारत पर विशेष चर्चा की गई।शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नईदिल्ली के विकसित भारत विल्डथान 2025 के तहत सजीव प्रसारण कराए जाने को लेकर ब्लाक पूरनपुर के समस्त उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में भारत सरकार के विकसित भारत विल्डथान 2025 का सजीव प्रसारण सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया गया। सजीव प्रसारण में सभी स्कूली बच्चों व अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फार लोकल एवं सम्रद्ध भारत पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार कर अनुकूल वातावरण को स्वच्छ बनाना, प्रयोगशाला, कक्षा-कक्ष, पोस्टर प्रदर्शन आदि किए गए। इसके अलावा नवीन ईंटोवेटि सुझाव भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। यह कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां, रूद्रपुर, रघुनाथपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, सुआबोझ, भगवंतापुर, खीरी नौबरामद, धुरियापलिया आदि स्कूलों में किया गया। इस मौके पर शिक्षक अवधेश कुमार, कपिल पाण्डेय, उमाशंकर, विजय कुमार सोनी, रामसेवक, शेखर दीक्षित, ऋषि सक्सेना, इसहाक अहमद, ब्रजेश शुक्ला, रोटरी क्लब के कौशलेंद्र भदौरिया, अनिल कुमार, गुरप्रीत कौर, सूर्यप्रकाश गंगवार, किशन लाल, पूरनलाल, अर्जुनसिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!