यूपी

दुर्गा पूजा महोत्सव: नवमी पर कन्या पूजन और प्रतिभोज का आयोजन”

दुर्गा पूजा महोत्सव: नवमी पर कन्या पूजन और प्रतिभोज का आयोजन”

गजरौला कला/पीलीभीत। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गजरौला कला में चल रहे ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में नवमी के दिन परंपरागत कन्या पूजन और प्रतिभोज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पुण्य कार्य में शामिल हुए और मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार सुबह विशाल हवन के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से कन्याओं का पूजन किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं को खीर, पूरी, हलवा और चना प्रसाद स्वरूप परोसा गया। साथ ही उन्हें वस्त्र और दक्षिणा भी प्रदान की गई।पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति का विशेष माहौल बना रहा। महिलाएं और बच्चियां मां दुर्गा के भजनों पर झूमती नजर आईं। श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर चरण वंदन किया और एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया।श्रद्धालुओं का मानना है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं।गजरौला कला का यह दुर्गा पूजा महोत्सव वर्षों से आस्था और परंपरा का प्रतीक बना हुआ है, जो हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। विशाल हवन के बाद कन्याओं का पूजन और प्रतिभोज में खीर, पूरी, हलवा और चना आदि का प्रसाद परोसा गया। कन्याओं को वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की गई।मां दुर्गा की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर चरण वंदन किया।महिलाओं और बच्चियों ने भजनों पर झूमकर किया उत्सव का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!