यूपी

दरगाह मकसूदुल औलिया पर शान शौकत के साथ मनाया गया उर्स ए फखरूल आरफीन।

दरगाह मकसूदुल औलिया पर शान शौकत के साथ मनाया गया उर्स ए फखरूल आरफीन

अमरिया क्षेत्र की प्रसिद्ध दरगाह मकसूदुल औलिया खानकाह हसनी मकसूदी जहांगीरी के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सूफी शाकिर हुसैन मियां की जेरे सरपरस्ती में चटगांव बंगलादेश जहांगीरी सिलसिले के वानी हज़रत मौलाना अब्दुल हई शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन रोजा 49 वां सालाना उर्स ए फखरूल आरफीन शान शौकत के साथ मनाया गया। उर्स के दौरान हल्काए ज़िक्र सलातो सलाम चादर पोशी शब्बेदारी महफिले शमा का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया। शायरे इस्लाम द्वारा नात मनकवत पेश किए गए। शुक्रवार को दोपहर कुल शरीफ का आगाज सूफी कारी अजीमुद्दीन ने तिलावते कुरआन से किया सलातो सलाम एवं शजरा शरीफ़ की तिलावत की गई। महफिलें रंग में कव्वाल हजरात द्वारा सूफियाना कलाम पेश कर कव्वाली का समां बांधा। दरगाह मकसूदुल औलिया के सज्जादानशीन हज़रत सूफी शाकिर हुसैन मियां ने कौम एवं मुल्क की खुशहाली तरक्की के लिए दुआ फरमाई। लोगों से खिताब करते हुए सज्जादानशीन ने कहा इस्लाम अमन का पैगाम देता है। हर मजहब के लोग पीर फकीरों की दरगाहों पर जाकर मुरादों से झोलिया भरते हैं। पैगम्बर इस्लाम ने लोगों से भलाई के साथ पेश आने की ताकीद की है। किसी भी मजहब का हो अपने पड़ोसी से मोहब्बत रखो अपने मां बाप की खिदमत करो। पैगम्बर इस्लाम की ज़िंदगी को लोग आइना बनाए। उर्स में पानीपत के सज्जादानशीन हज़रत निसार मियां, कलियर शरीफ के सज्जादानशीन हज़रत काशिफ मियां ने शिरकत फरमाई। इस दौरान प्रबंधक साबिर हुसैन एडवोकेट चिड़िया दाह, इल्यास चेयरमैन मीरगंज, बशीर अहमद पूर्व प्रधान मकसूदनगर चंदोई, सज्जाद हुसैन पूर्व प्रधान, मोहम्मद साबिर पूर्व प्रधान सूफी मरगूब हुसैन, सूफी सलामतुल्लाह, जमील अहमद पूर्व चेयरमैन बरखेड़ा, सूफी कमरूद्दीन, मोहम्मद जीशान, डाक्टर मुबारिक हुसैन, सहित हजारों की तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!