दिवाली पर रंगोली के रंगों से खिला स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल
कस्तूरबा हाउस ने मारी बाजी, प्राचार्य लखवीर सिंह ने दी शुभकामनाएं

दिवाली पर रंगोली के रंगों से खिला स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल
कस्तूरबा हाउस ने मारी बाजी, प्राचार्य लखवीर सिंह ने दी शुभकामनाएं
पूरनपुर,पीलीभीत।दिवाली के अवसर पर स्वामी एजूकेशनल पब्लिक स्कूल में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन राज़िया हाउस के द्वारा किया गया। इस रंगारंग प्रतियोगिता में विद्यालय की चारों हाउस गार्गी, रज़िया, लक्ष्मीबाई, और कस्तूरबा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।लक्ष्मीबाई हाउस की तरफ़ से सिमरीत कौर, अनुराधा वर्मा, अंशु यादव, दीपांजलि वर्मा, पायल वर्मा। गार्गी हाउस की तरफ़ से आबिदा, तान्या, जिज्ञासा बाजपई, अमनदीप कौर, ऐशप्रीत् कौर।रज़िया हाउस की तरफ़ से हरसिमरन कौर, अनुरीत कौर, रिषमप्रीत कौर, दशमीत सिंह।कस्तूरबा हाउस की तरफ़ से आनंदी मिश्रा, आस्था सिंह,हिमांशी कुशवाहा तथा माही फ़ातिमा ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
हर हाउस की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों में दीपावली की झलक, सांस्कृतिक परंपराएं, और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों को बखूबी प्रस्तुत किया गया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम वर्क, सौंदर्यबोध और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। निर्णायक मंडल ने सभी रंगोलियों की सुंदरता, विषय प्रस्तुति और स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया।परिणाम इस प्रकार रहे:प्रथम स्थान कस्तूरबा हाउस,द्वितीय स्थान – गार्गी हाउस व लक्ष्मीबाई हाउस
तृतीय स्थान रजिया हाउस
विद्यालय प्राचार्य लखवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। आयोजन की सफलता का श्रेय सभी हाउस इंचार्ज, छात्राओं और आयोजन समिति को जाता है।प्राचार्य लखवीर सिंह ने सभी बच्चों तथा अध्यापकों को दीपावली हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर कॉर्डिनेटर नवनीत दीक्षित ने बच्चों को सावधानीपूर्वक दिवाली मनाने की सलाह देते हुए दीपावली की बधाई दी।इस मौके पर कुलजीत कौर, सिमरनजीत कौर,कार्तिक जद्दार, शरद सिंह, आशीष शर्मा, हरदीप सिंह, रिजवान खान, दीपक मिश्रा, नरेश कुमार, निरवैर सिंह,पवनदीप कौर, हरजीत कौर, हरदीप कौर,अरजिंदर् कौर, बुशरा खातून, शिवम शर्मा, काजल फ़ातिमा, निशा बी, रीमा शर्मा, रीफा खान, हरमीक कौर, सूरज शर्मा, सिधार्थ शर्मा,राजेंद्र सक्सेना, महेंद्र दीक्सित, रमेन बरई, युवराज शर्मा,अंकुर तथा भूरा खान आदि उपस्थित रहे।




