धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
समाजवादी विचारधारा के प्रवर्तक थे नेताजी : सतेंद्र मौर्य

धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
समाजवादी विचारधारा के प्रवर्तक थे नेताजी : सतेंद्र मौर्य
पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर आज 127 विधानसभा क्षेत्र पिलीभीत में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सतेंद्र मौर्य ने नेताजी को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव बहुजन जनक्रांति के महानायक एवं समाजवादी विचारधारा के प्रवर्तक थे। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया और सामाजिक न्याय की अलख जगाई।सभा में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पुरुष एवं महिलाएँ उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख समाजवादी कार्यकर्ताओं में नरेंद्र यादव, गौरव यादव, राजेश यादव, मोहित यादव, कपिल यादव, बृजेश पाल, बलजीत पाल, सूरज पाल, गुड्डू यादव, सुरेश पाल, हरीश यादव, धन देई यादव, कलावती यादव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।अंत में सतेंद्र मौर्य ने कहा कि “नेताजी की सोच और संघर्ष ही समाजवादी आंदोलन की आत्मा है, हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों को जनकल्याण के कार्यों में परिवर्तित करें।




