Uncategorized

धनेगा में शबीना बनीं नई कार्यवाहक ग्राम प्रधान, नाबिर की मौत के बाद संपन्न हुआ चयन

धनेगा में शबीना बनीं नई कार्यवाहक ग्राम प्रधान, नाबिर की मौत के बाद संपन्न हुआ चयन

गोरा (पीलीभीत)। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम धनेगा में ग्राम प्रधान नाबिर की लंबी बीमारी के चलते बरेली के एक वेदांता अस्पताल में मौत हो गई। प्रधान के निधन के बाद ग्राम पंचायत में नए प्रधान के चयन को लेकर विपक्षी दलों के बीच हलचल तेज हो गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की और तय किया कि जिनके अधिक सदस्य होंगे, उसी पक्ष का उम्मीदवार ओम प्रधान चुना जाएगा। निर्धारित तिथि 6 अक्टूबर 2026 को सहायक खंड विकास अधिकारी अजय देवल, पंचायत सचिव अतुल गंगवार व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पंचायत घर धनेगा में बैठक आयोजित की गई। विपक्षी दलों की चार पार्टियां एकजुट होकर मैदान में उतरीं, जबकि दिवंगत प्रधान नाबिर के पुत्र सद्दाम और गुलबहार ने अपने पक्ष के सदस्यों को संगठित कर मुकाबला किया। कड़े मुकाबले में मृतक प्रधान नाबिर के परिवार की ओर से सबीना पत्नी कय्यूम को अधिकारियों की मौजूदगी में ओम प्रधान चुना गया। परिणाम घोषित होने के साथ ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और फूलमालाओं से स्वागत कर खुशी का इज़हार किया। नई कार्यवाहक प्रधान शबीना ने कहा कि वह गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और पूर्व प्रधान नाबिर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी। वहीं नाबिर के बेटे सद्दाम ने कहा कि वे “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ गांव की सेवा करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!