यूपी

देवीपुरा गौशाला में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

देवीपुरा गौशाला में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को देवीपुरा गौशाला में परंपरागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गोपाष्टमी पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन व गौ पूजन किया तथा गौशाला का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने गौ माता को केला व गुड़ खिलाया और उपस्थित ग्रामीणों एवं आगंतुकों को गौ सेवा के प्रति जागरूक व प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गौ माता न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय हैं, बल्कि उनके संरक्षण से पर्यावरण और कृषि दोनों का संतुलन बना रहता है।गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में गौशाला परिसर में भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर सोशल हेरीटेज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह को गौ माता की प्रतिमा भेंट की।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. त्यागी, खण्ड विकास अधिकारी लियाकत अली, ग्राम सचिव, सोशल हेरीटेज फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!