यूपी

देवीपुरा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गोवर्धन पूजा में हुए शामिल

गौवंशों को पहनाई माला, खिलाया गुड़ और फल व नाला निर्माण के दिए निर्देश

देवीपुरा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गोवर्धन पूजा में हुए शामिल

गौवंशों को पहनाई माला, खिलाया गुड़ और फल व नाला निर्माण के दिए निर्देश

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गौवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता, पेयजल की सुविधा, साफ-सफाई एवं गोशाला परिसर की समग्र व्यवस्था की बारीकी से जांच की।निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर गौवंशों को माला पहनाई और उन्हें गुड़ व फल खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “गौवंश हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सेवा और संरक्षण हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और गौ पूजन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि गौशाला परिसर में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु तत्काल नाला निर्माण कराया जाए, जिससे बरसात के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, गौ संगठन से जुड़े कार्यकर्ता गौरव शर्मा, विक्रांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला की स्वच्छता और गौवंशों के स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!