यूपी

दीपावली पर्व पर ग्राम पंचायत जगतपुर में चला स्वच्छता अभियान

सफाई कर्मियों ने नालियों व सड़कों की की सफाई, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

दीपावली पर्व पर ग्राम पंचायत जगतपुर में चला स्वच्छता अभियान

सफाई कर्मियों ने नालियों व सड़कों की की सफाई, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

पूरनपुर, पीलीभीत।
दीपावली पर्व के मद्देनज़र ग्राम पंचायत जगतपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान के निर्देशन में सफाई कर्मियों ने गांव की गलियों, नालियों और मुख्य मार्गों की पूरी तरह सफाई की। जगह-जगह जमी मिट्टी व कचरे को हटाकर गांव को स्वच्छ बनाया गया।सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मियों ने नालियों में जमी गंदगी को साफ किया तथा सड़कों के किनारे फैले कूड़े-कचरे को उठाकर निस्तारण किया। वही गांव के लोग भी धनतेरस, दीपावली पर्व को लेकर घरों की साफ-सफाई करने में जुटे हुए है। वहीं, ग्रामवासियों से अपील की गई कि दीपावली पर साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा नालियों या सड़क पर न फेंकें। ग्राम प्रधान ने बताया कि दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। स्वच्छ वातावरण में लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए सभी ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। ग्रामीणों ने भी सफाई कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान में सहयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!