दीपावली पर विद्युत विभाग के जेई पांडेय ने शेरपुर उपकेंद्र कर्मचारियों को दी सौगात
मिठाई और 11-11 सौ रुपये देकर बढ़ाई खुशियाँ, कर्मचारियों में उमंग

दीपावली पर विद्युत विभाग के जेई पांडेय ने शेरपुर उपकेंद्र कर्मचारियों को दी सौगात
मिठाई और 11-11 सौ रुपये देकर बढ़ाई खुशियाँ, कर्मचारियों में उमंग
पूरनपुर,पीलीभीत।दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार को विद्युत विभाग में उत्सव का माहौल देखने को मिला। शेरपुर उपकेंद्र पर तैनात कनिष्ठ अभियंता (जेई)पांडेय ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मिठाई और ₹1100-₹1100 (ग्यारह सौ रुपये) देकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।जेई पांडेय ने कहा कि कर्मचारी परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर सभी की खुशियों में शामिल होना हमारा दायित्व है। सभी मिलजुलकर कार्य करें और उजाले का यह त्योहार सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाए।उपकेंद्र पर कार्यरत सभी कर्मचारियों ने जेई पांडेय के इस सौजन्य भाव की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने दीपावली पर्व को आपसी सौहार्द, एकता और सेवा भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया।




