दीपावली पर पीलीभीत पुलिस ने बांटी खुशियां, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण कर उनका सम्मान किया गया

दीपावली पर पीलीभीत पुलिस ने बांटी खुशियां, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण कर उनका सम्मान किया गया
पीलीभीत।दीपावली के शुभ अवसर पर पीलीभीत पुलिस परिवार द्वारा सौहार्द और अपनत्व का परिचय देते हुए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के सेवानिवृत्त सदस्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना और उन्हें यह एहसास दिलाना था कि वे आज भी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दीपावली जैसे त्यौहार हमें एकता, सौहार्द और सम्मान की भावना सिखाते हैं।पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हमारे वरिष्ठजनों का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीप प्रज्वलन कर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस पहल को देखकर सेवानिवृत्त कर्मियों ने पुलिस विभाग के प्रति आभार जताया और कहा कि इस तरह के आयोजन से यह महसूस होता है कि पुलिस परिवार का रिश्ता ड्यूटी तक सीमित नहीं, बल्कि जीवनभर का संबंध है।




