Uncategorized

द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में युवा संसद का आयोजन, छात्रों ने रखे समसामयिक मुद्दों पर विचार

द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में युवा संसद का आयोजन, छात्रों ने रखे समसामयिक मुद्दों पर विचार
पूरनपुर,पीलीभीत। द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में रविवार को एक दिवसीय युवा संसद का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक असद खान एवं प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर ने विचार प्रकट कर किया। दोनों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व, अनुशासन और नागरिक उत्तरदायित्व की ओर प्रेरित किया। युवा संसद में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संसदीय कार्यवाही की सजीव झलक प्रस्तुत की। बच्चों ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार उन्मूलन और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार व्यक्त किए और समस्याओं के समाधान भी सुझाए। विद्यार्थियों की गंभीरता और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम संचालन का दायित्व हरमीत सिंह लाली एवं लक्ष्य बाबा ने निभाया। निर्णायक मंडल में नितिन सक्सेना, सत्यपाल चौहान और लक्ष्य बाबा शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में नशा मुक्ति केंद्र से वी.के. रीमा दीदी, विद्यालय का पूरा स्टाफ और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!