यूपी

छठ पूजा में अश्लील डांस का विरोध बना बवाल, प्रधान पुत्रों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट

सिद्धनगर में छठ पूजा के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, दोनों पक्षों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

छठ पूजा में अश्लील डांस का विरोध बना बवाल, प्रधान पुत्रों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट

सिद्धनगर में छठ पूजा के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, दोनों पक्षों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूरनपुर,पीलीभीत।धार्मिक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर अश्लील डांस का विरोध करना गांव में बवाल का कारण बन गया। प्रधान पुत्रों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मंच पर युवतियों को डांस करते देखा जा सकता है, जबकि दूसरी वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त हाथापाई होती नजर आ रही है। मामले में पुलिस ने 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर में सोमवार शाम छठ पूजा के अवसर पर गांव के ही मंदिर के पास प्रधान की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छठ पूजा पर हर साल की तरह इस बार भी गांव में काफी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के तहत बेदियां बनाकर पूजा की जा रही थी, लेकिन इसी बीच मंच पर युवतियों के डांस और अश्लील गीत बजने से माहौल बदल गया। बताया जा रहा है कि जब प्रधान पुत्र राजकुमार को सूचना मिली कि धार्मिक आयोजन में अश्लील गाने बज रहे हैं, तो वह अपने भाई गिरिजेश के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों ने इसका विरोध करते हुए डीजे बंद करने की बात कही। इसी दौरान गांव के ही साहब सिंह और उनके परिचितों से कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और जमकर मारपीट हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती थी।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ओर मंच पर युवतियों के साथ कुछ युवक डांस करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी वीडियो में प्रधान पुत्रों और दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर गिराकर एक-दूसरे से मुक्केबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। प्रधान पुत्र राजकुमार का कहना है कि उन्होंने सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम में अश्लीलता का विरोध किया था, लेकिन साहब सिंह और उनके परिवार वालों के साथ अन्य लोगों ने मिलकर गाली-गलौज और हाथापाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद में करीब नौ लोग शामिल थे। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी प्रधान पुत्रों पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रधान पक्ष ने पहले से ही विवाद खड़ा किया और गांव का माहौल खराब किया। मामले में पुलिस ने प्रधान पुत्र की ओर से राजन पांडेय, मोतीलाल, अरविंद गुप्ता, आदित्य गुप्ता, साहब सिंह की पत्नी रीता देवी, बेटी निर्जला सिंह, बेटा लकी और अनुराग सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!