यूपी

छठ पूजा के अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने भक्तों को भेंट किए उपहार

छठ पूजा के अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने भक्तों को भेंट किए उपहार

पूरनपुर,पीलीभीत। ग्राम नारायणपुर (निकट गैस गोदाम, सिरसा रोड) में बुधवार प्रातः छठ पूजा के उषा अर्घ्य की पावन बेला पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपवास रखने वाले श्रद्धालु भक्तों को उपहार भेंट कर उनकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
पूजा स्थल पर नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, संजीव कुमार, उमेश पटेल, विवेक तिवारी सहित अनेक सम्मानित जन एवं भारी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ छठी मैया एवं सूर्य देवता की पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जो हमें संयम, श्रद्धा और सूर्य उपासना के संदेश से प्रेरित करता है। उन्होंने छठी मैया से नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!