यूपी

चांदूपुर में हरे पेड़ काटने में ठेकेदार और खेत स्वामी पर केस

चांदूपुर में हरे पेड़ काटने में ठेकेदार और खेत स्वामी पर केस

पूरनपुर,पीलीभीत। लकड़कट्टों ने खेत स्वामी से मिलकर हरे-भरे पेड़ों का खत्मा कर दिया। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। मामले में वन विभाग में दो के खिलाफ केस काटा है। बरामद लकड़ी प्रधान के सपुर्द की गई है। क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ कटने से हरियाली को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
पूरनपुर क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटान पर लगाम नहीं लग पा रही है। लगाम न लगने से सरकार के हरियाली देने के अभियान पर पलीता लग रहा है। लगभग एक सप्ताह पहले कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव चांदूपुर में खेत स्वामी से मिलकर आम और सागुन के कई पेड़ों पर आरा चला दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद रेंजर शोबर लाल ने टीम के साथ पहुंचकर पड़ताल की तो पेड़ कटने की पुष्टि हुई। मामले में शेरपुर निवासी ठेकेदार इमरान और खेत स्वामी रामभरोसे के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस काटा गया है। बरामद लकड़ी ग्राम प्रधान बृजेश कुमार के सुपुर्द की गई है। इससे पहले भी क्षेत्र में पेड़ कटने के गई मामले सामने आ चुके हैं। रेंजर शोबरन लाल ने बताया खेत से दो आम और दो सागौन के पेड़ काटे गए हैं। ठेकेदार और खेत स्वामी के खिलाफ केस काटा गया है। लकड़ी प्रधान के सुपुर्द की है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!