चंदिया हजारा में मुरादाबाद फुटबॉल क्लब ने र्शाइनिंग स्पोर्ट्स क्लब को 5–0 से हराया
स्वामी विवेकानन्द स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मैत्री फुटबॉल फ़ेस्टिवल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला

स्वामी विवेकानन्द स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मैत्री फुटबॉल फ़ेस्टिवल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला
चंदिया हजारा में मुरादाबाद फुटबॉल क्लब ने र्शाइनिंग स्पोर्ट्स क्लब को 5–0 से हराया
पूरनपुर, पीलीभीत। स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित विशाल मैत्री फुटबॉल फेस्टिवल टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला शनिवार चंदिया हजारा में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के इस मैच में र्शाइनिंग स्पोर्ट्स क्लब, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद फुटबॉल क्लब, मुरादाबाद आमने-सामने थे। मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि आतिफ़ खान (मैनेजर, बाबू ट्रैक्टर्स एजेंसी, पूरनपुर) ने फुटबॉल को किक मारकर की। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।शुरुआत से ही मुरादाबाद फुटबॉल क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। टीम ने लगातार 5 गोल कर जीत हासिल की। आज के मुकाबले में मोरिस को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” का खिताब मिला।आयोजन समिति के संरक्षक प्रवीर सरकार, अध्यक्ष जयंत सरदार, उपाध्यक्ष मिथुन मंडल, सचिव मोहन राय एवं प्रमथ मिस्त्री, कोषाध्यक्ष मनोज सरकार, ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू, सदस्य गौरंग मंडल, सनातन बैध सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मैदान में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन समिति और स्थानीय दर्शकों ने टूर्नामेंट की सफलता की सराहना की।




