यूपी

चंदिया हजारा में की गई गन्ना-आलू की सहफसली बुवाई

चंदिया हजारा में की गई गन्ना-आलू की सहफसली बुवाई

पूरनपुर,पीलीभीत। कृषि नवाचार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा निवासी कृषक कमलेश राय व अनिल राय ने गन्ने की प्रजाति Co 98014 की बुवाई वर्टिकल विधि से की है। विशेष बात यह रही कि किसानों ने गन्ने के साथ-साथ आलू की सहफसली बुवाई भी की, जिससे खेत की उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।बुवाई के दौरान एलएचसी के वरिष्ठ प्रबंधक उत्पादन अमित गोयल, जोनल प्रबंधक संजीव चौधरी, गेट इंचार्ज सनोज, ब्लॉक इंचार्ज कश्मीर सिंह व क्षेत्र सहायक सतेन्द्र यादव मौजूद रहे।जानकारी के अनुसार खेत में लाइन से लाइन की दूरी 5 फिट तथा गन्ने से गन्ने की दूरी 1 फिट रखी गई है। कृषि अधिकारियों का मानना है कि यह प्रयोग फसल विविधीकरण और अधिक उपज की दिशा में लाभदायक साबित हो सकता है। सहफसली पद्धति से जहां किसान को अतिरिक्त आमदनी होगी, वहीं भूमि की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।इस नवीन प्रयोग को क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!