यूपी

बलजिंदर सिंह भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) में हुए शामिल

तराई क्षेत्र में संगठन को मिलेगी मजबूती, बलजिंदर सिंह को प्रदेश प्रवक्ता (तराई) की जिम्मेदारी सौंपी गई

बलजिंदर सिंह भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) में हुए शामिल

तराई क्षेत्र में संगठन को मिलेगी मजबूती, बलजिंदर सिंह को प्रदेश प्रवक्ता (तराई) की जिम्मेदारी सौंपी गई

पूरनपुर,पीलीभीत।अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट में शामिल हो गए। इस अवसर पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह चढूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बलजिंदर सिंह के संगठन में शामिल होने से यूनियन को तराई क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि बलजिंदर सिंह को संगठन में उनकी सक्रियता और किसान हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश प्रवक्ता (तराई) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलजिंदर सिंह ने कहा कि वे किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे, जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य, गन्ना भुगतान, सिंचाई सुविधा और बिजली दरों को लेकर आंदोलन को और प्रभावी बनाया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बलजिंदर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!