ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान के हाथों हुआ पशु आरोग्य मेला उद्घाटन

ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान के हाथों हुआ पशु आरोग्य मेला उद्घाटन
पशुपालकों को मुक्त इलाज का मिला लाभ,,ग्रामीणों ने कहा—ऐसे कैंप होते रहें
पूरनपुर/ पीलीभीत। पूरनपुर की ग्राम रम्पुरा (ता० महाराजपुर) में शुक्रवार को “पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर / मेला” का आयोजन राजकीय पशु चिकित्सालय पूरनपुर के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान संगठन के अध्यक्ष व कपूरपुर के प्रधान दिनेश पाल तथा रम्पुरा के प्रधान राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से गौ माता का पूजन और फीता काटकर किया।
शिविर में सैकड़ों पशुओं का पंजीकरण, सामान्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवाएं, लघु शल्य चिकित्सा, गर्भ परीक्षण, बांझपन चिकित्सा, बधियाकरण और टीकाकरण जैसी सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं।गांव कपूरपुर, रम्पुरा, घाटमपुर, शेरपुर मकरंदपुर आदि के पशुपालकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और दवाएं व चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ. आशीष शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी शुभेन्दु प्रियदर्शी, विकास अग्निहोत्री, वरुण, बेबी, शोभित, अनिल, सद्दाम, रामलखन, राजेन्द्र, मुनेंद्र, ओंकार, दुलीचंद, गोविंद, रामेश्वर दयाल, मुरारीलाल सहित कई कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे। पशुपालकों ने इस पहल की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए ताकि ग्रामीणों को गांव में ही पशुओं की बेहतर चिकित्सा व दवाएं मिल सकें।




