बिलाल बने मैच के हीरो, तीन विकेट झटककर टीम को दिलाई जीत

बिलाल बने मैच के हीरो, तीन विकेट झटककर टीम को दिलाई जीत
पीलीभीत।स्थानीय मैदान पर खेले गए इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में श्री चैतन्य स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सेंट जोसेफ स्कूल को 47 रन से शिकस्त दी। मैच का आकर्षण रहे श्री चैतन्य स्कूल के खिलाड़ी बिलाल, जिन्होंने बल्ले से महत्वपूर्ण रन बनाए और गेंदबाज़ी में विपक्षी टीम को चकित कर दिया।मैच की शुरुआत में टॉस का सिक्का श्री चैतन्य स्कूल के पक्ष में गिरा। कप्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।ओपनिंग से ही टीम ने संतुलित खेल दिखाया। हालांकि शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आई, लेकिन मध्यमक्रम के बल्लेबाज़ों ने कुछ साझेदारियाँ बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया।
पूरी टीम ने मिलकर 107 रन बनाए।इसमें बिलाल ने 17 रनों की अहम पारी खेली, जिसने टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की।लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट जोसेफ की पारी 108 रनों का लक्ष्य भले ही बड़ा नहीं था, लेकिन सेंट जोसेफ स्कूल की टीम बल्लेबाज़ी में पूरी तरह असफल रही। शुरुआती ओवरों में ही चैतन्य स्कूल की गेंदबाज़ी के आगे उनके बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए। टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम केवल 60 रन पर सिमट गई।जहाँ एक ओर बिलाल ने बल्लेबाज़ी में योगदान दिया, वहीं गेंदबाज़ी में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा।
उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटककर सेंट जोसेफ की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। बिलाल की गेंदबाज़ी के सामने विपक्षी बल्लेबाज़ों को रन बनाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।मैदान पर मौजूद छात्रों, शिक्षकों और दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। जब श्री चैतन्य स्कूल ने 47 रन से जीत हासिल की, तो खिलाड़ियों और समर्थकों में जबरदस्त खुशी देखने को मिली। टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर ही जश्न मनाया।मुकाबले के बाद आयोजन समिति और खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से छात्रों में खेल भावना का विकास होता है और टीमवर्क की सीख मिलती है।इस तरह श्री चैतन्य स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 47 रन से अपने नाम किया।बिलाल ने बल्ले और गेंद दोनों से चमक दिखाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और दर्शकों की तालियाँ बटोरीं।




