यूपी

भीम आर्मी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की तैयारी

प्रदेश महासचिव विकास बाबू के नेतृत्व में पीलीभीत में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

भीम आर्मी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की तैयारी

प्रदेश महासचिव विकास बाबू के नेतृत्व में पीलीभीत में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

पीलीभीत।भीम आर्मी संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त और संगठित बनाने के उद्देश्य से पीलीभीत में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विकास बाबू ने की। इस अवसर पर जिला, तहसील, नगर, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम स्तर के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक भीम आर्मी के मिशन को पहुंचाने और सामाजिक न्याय की अलख जगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही समाज में समानता और अधिकारों की लड़ाई को बल प्रदान करती है।बैठक का समापन एकजुटता, संघर्ष और समानता की भावना के साथ किया गया।बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. खुर्शीद खां, एड. राजाराम माथुर, जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय, सदर तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाल गौतम, बीसलपुर तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार गंगवार, पूरनपुर तहसील अध्यक्ष बैजनाथ भारती, ब्लॉक अध्यक्ष सतवीर गुर्जर, प्रमोद कुमार गौतम, मोहित राठौर, आकाश गौतम, नगर अध्यक्ष शुभम सागर, राकेश कुमार गंगवार समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!