यूपी

भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव और कंस वध की लीलाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव और कंस वध की लीलाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

गजरौला,पीलीभीत। गजरौला कला क्षेत्र के ग्राम भूड़ा सरैधा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा बड़े ही श्रद्धा, भाव और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है। इस पावन कथा का आरंभ 27 सितंबर को हुआ और यह 2 अक्टूबर तक चलेगी। समापन दिवस पर हवन, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान धर्मवीर वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्राम की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसे हर वर्ष ग्राम कमेटी के सहयोग से मनाया जाता है। कथा के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों ने गांव से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तक गंगाजल कलश यात्रा निकाली, जिसमें डीजे-बाजे और आकर्षक झांकियों ने जनसाधारण को मंत्रमुग्ध कर दिया।कथा वाचक अंजली शास्त्री ने संगीतमय शैली में कथा प्रस्तुत की है। अब तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पूतना वध, शेषनाग पर नृत्य और माखन चोरी की लीलाएं कथा के अंग रही हैं।बुधवार रात को कथा पंडाल में नाट्य रूपांतरण के जरिए कंस वध की लीला मंचित की गई, जिसे देखने आए श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। इस आयोजन में सक्रिय सहयोग निम्न श्रद्धालुओं ने दिया:
प्रेमपाल, वीरपाल, बिहारी लाल, रवि, मुकेश, सुशील कुमार, मोहनलाल, शिवम, रवि वर्मा, केशव वर्मा, अभिषेक शर्मा, हेमनाथ, कल्याण, विकी, कैलाश, सोनू, अरुण, अमित, अमित श्रीवास्तव, संजीव, संजय, किशोर, हंसपाल और अनेक अन्य भक्तगण।
गुरुवार को विशाल भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!