बच्चों के झगड़े में बड़ों की मारपीट- महिला पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला

बच्चों के झगड़े में बड़ों की मारपीट- महिला पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला
पूरनपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव चार्ट फिरोजपुर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बच्चों के मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में भयंकर मारपीट हो गई। गांव निवासी द्रोपती पत्नी हरीबाबू ने बताया कि उसकी देवरानी पूनम के बच्चे का गांव के ही सुनील के बच्चे से झगड़ा हो गया था। उसने विवाद शांत कराने के लिए दोनों बच्चों को अलग कर दिया। इसी बात पर नाराज होकर सुनील, पूरनलाल, अजय, गंगा देवी और सुमन ने मिलकर द्रोपती के घर में घुसकर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई करने के साथ धारदार हथियार से वार कर द्रोपती को घायल कर दिया। शोर मचाने पर गांववाले मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी वहां से भाग निकले। घायल महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




