अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सिख समाज एकजुट, प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब
स्वामी डिग्री कॉलेज सभागार में सैकड़ों लोगों की भागीदारी, सरदार शेर सिंह बोले “यह संस्कृति और भविष्य की रक्षा की लड़ाई है”

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सिख समाज एकजुट, प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब
स्वामी डिग्री कॉलेज सभागार में सैकड़ों लोगों की भागीदारी, सरदार शेर सिंह बोले “यह संस्कृति और भविष्य की रक्षा की लड़ाई है”
पूरनपुर,पीलीभीत।सिख समाज पूरनपुर द्वारा स्वामी डिग्री कॉलेज, बंडा रोड स्थित सभागार में अवैध धर्मांतरण के विरोध में जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सरदार महल सिंह ने की तथा संचालन सरदार जसवंत सिंह द्वारा किया गया।मुख्य वक्ता सरदार शेर सिंह, मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा पीलीभीत ने कहा कि समाज के लोगों को लालच और गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि अपने समाज को जागरूक कर इन गतिविधियों से बचाए।उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून बने हैं, परंतु कुछ व्यक्तियों ने इनके विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएँ दाखिल की हैं। न्यायालय ने समान विषय वाली सभी याचिकाओं को क्लब करते हुए राज्यों से जवाब मांगा है। शेर सिंह ने कहा कि यदि कुछ राज्य इन कानूनों का विरोध करेंगे तो यह अनुचित होगा, क्योंकि हर राज्य की परिस्थितियाँ अलग होती हैं।उन्होंने कहा कि जो समाज धर्मांतरण रोकने में असफल होता है, वह इतिहास में विलीन हो जाता है। यह केवल कानून बचाने का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का प्रश्न है। संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार “पब्लिक ऑर्डर” और “लॉ एंड ऑर्डर” राज्य सूची के विषय हैं, इसलिए राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों में हस्तक्षेप उचित नहीं है।कार्यक्रम में अनंत पाल सिंह, हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, अमरदीप सिंह, अवतार सिंह, जगतार सिंह, निर्मल सिंह, हरदेव सिंह, निहाल सिंह, परमजीत सिंह, गुरुदेव सिंह सहित सैकड़ों सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।




