यूपी
अमरिया में विराट एकता कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

अमरिया में विराट एकता कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच
अमरिया रामलीला मेले में चल रहे विराट एकता कुश्ती दंगल में मंगलवार को पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती का रोमांचक मुकाबला हुआ। चांद पहलवान कलियर ने अंकित अमरिया को पटखनी दी। नदीम बोगरा पहलवान भूपाल ने चंद्रमुखी राजस्थान को चित किया। बाबा अजमेरी पहलवान ने देबा पहलवान बनारस को पटखनी देकर मुकाबला जीता। बिल्ला पहलवान ने मुन्ना गोरखपुर को चित किया। इस मौके पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता सुरेश कुमार गुप्ता , आशीष गुप्ता, श्याम बिहारी किशोरी लाल सागर लेखराज भारती नेमचंद सागर बाबा कमल कुमार गुप्ता मुंशीलाल सागर विशाल गुप्ता ने पहलवानों की हौसला अफजाई करते हुए पुरस्कृत किया।




