यूपी
अमरिया में विराट एकता दंगल में पहलवानों की बीच हुई रोमांचक कुश्तियां

अमरिया में विराट एकता दंगल में पहलवानों की बीच हुई रोमांचक कुश्तियां
अमरिया रामलीला मेले में चल रहे विराट एकता कुश्ती दंगल में शनिवार को पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां देखी गई। हाफिज गंज बरेली के पहलवान राजा ने बदायूं के भूरा पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला जीता । शब्बीर पहलवान अमरिया नरेंद्र पीलीभीत के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। इरशाद रिठौरा ने रवि पहलवान राजस्थान को चित किया। अब्दुल रिठौरा ने बरेली के अली हसन को पटखनी दी। आमिर अमरिया नाहिद पीलीभीत के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस मौके पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता सुरेश कुमार गुप्ता श्याम बिहारी किशोरी लाल सागर लेखराज भारती नेमचंद सागर बाबा कमल कुमार गुप्ता मुंशीलाल सागर विशाल गुप्ता ने पहलवानों की हौसला अफजाई करते हुए पुरस्कृत किया।




