आजाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान हुआ आयोजित

आजाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान हुआ आयोजित
पूरनपुर,पीलीभीत। आजाद समाज पार्टी द्वारा मंगलवार को पूरनपुर में सदस्यता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम, जिला प्रभारी अब्दुल वहीद, जिला महासचिव मोहम्मद आकिब रज़ा, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद नवेद रज़ा, विधानसभा महासचिव मुसब्बीर अली तथा नगर अध्यक्ष नदीम खान एडवोकेट मौजूद रहे।अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया गया तथा उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी समाज के हर तबके की आवाज बनकर कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।जिला प्रभारी अब्दुल वहीद ने कहा कि सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा और हर गांव, हर वार्ड तक पार्टी की पहुंच बनाई जाएगी।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।



