Uncategorized

मुकदमा वापस न होने पर राइस मिलर नहीं करेंगे कारोबार, किसान नेताओं पर रंगदारी मांगने का आरोप

मुकदमा वापस न होने पर राइस मिलर नहीं करेंगे कारोबार, किसान नेताओं पर रंगदारी मांगने का आरोप

 

भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग में राइस मिलर सहित दो पर मुकदमा

पूरनपुर, पीलीभीतराइस मिलर एसोसिएशन के संरक्षक सहित दो पर केस दर्ज होने के बाद मिलर्स एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। इस दौरान घटना झूठी बताकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने संगठन की आड़ में रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। धान खरीद विवाद के बीच किसान नेता पर फायरिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाकियू (चढ़ूनी) जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के संरक्षक अजमेर सिंह छीना और कुलदीप सिंह पन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि अन्य पदाधिकारी भी इसमें शामिल थे और ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया गया। किसानों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, राइस मिलर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पलटवार करते हुए कहा कि किसान संगठन की आड़ में उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। मना करने पर विवाद शुरू हो गया है। मिलर्स के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दिलाने की मांग की गई है। मिलर्स ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके संरक्षक पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, तब तक वे कारोबार नहीं करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा जा रहा है। बीते दिनों मंडी में भी राइस मिलर्स से अभद्रता की गई। संरक्षक अजमेर सिंह छीना ने बताया उनके पदाधिकारियों से रंगदारी मांगी गई। मना करने पर शाम तक इसका रिजल्ट मिलने की धमकी दी गई। श्री छीना ने कहा वर्तमान में धान में नमी के कारण सरकारी मूल्य बाजार मूल में डिफरेंट ज्यादा है। जिससे किसान नाराज हैं। कुछ किसान नेता काश्तकारो को इस्तेमाल कर अपने आर्थिक हित साधने में जुटे हुए हैं श्री छीना ने कहा कि चार राउंड गोली अगर चलेगी तो क्या छोटी उंगली में ही लगेगी।  उन्होंने कहा कि काश्तकारों से चोली दामन का साथ है वह क्यों काश्तकारों पर गोली चलवाएंगे। यहां 52 राइस मिल है और 42 सरकारी क्रय केंद्र हैं।  वह चाहते हैं कि किसान क्रय केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा धान तुलवाए। उन्होंने कहा कि काश्तकारों की आड़ में कुछ कथित किसान नेता उनके विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए नारे लगवा रहे हैं। जिन पर जल्द ही मानहानि का दावा किया जाएगा। घटनास्थल पर कैमरे लगे हैं। झूठी घटना बनाई गई है। जांच में इसका पर्दाफाश हो जाएगा।इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि राइस मिर्च को सुरक्षा प्रदान की जाए वर्तमान में यहां का व्यापारी बहुत डरा हुआ है। फिलहाल हाइवे पर गोलोबाज़ी घटना के बाद क्षेत्र में राइस मिलर्स और किसान संगठन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मौके पर राइस मिलर अजमेर सिंह छीना बृजेश गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता, सुखदेव जायसवाल, विनय गुप्ता, अमरजीत सिंह, शैलेंद्र गुप्ता सहित कई मिलर्स मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!