गोमती उद्गम स्थल पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, आज होगा भव्य दीप यज्ञ”

गोमती उद्गम स्थल पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, आज होगा भव्य दीप यज्ञ”
पूरनपुर। गोमती उद्गम स्थल पर चल रहे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ में हजारों आहुतियां डाली गईं और वातावरण “गायत्री मंत्र” एवं “महामृत्युंजय मंत्र” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।आज महायज्ञ के तृतीय दिवस पर लालता प्रसाद शास्त्री जी की टोली ने यज्ञ की महिमा का वर्णन किया और समाज एवं विश्व कल्याण हेतु विशेष रूप से महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दिलवाईं। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण बनाया।शाम को होने वाला भव्य दीप यज्ञ मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में गायत्री परिजन भाग लेंगे। दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा उद्गम स्थल आलोकित होगा और धार्मिक वातावरण देखने लायक बनेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, सरबजीत पांडे, वीरेंद्र पांडे, कौशल शर्मा, वीरपाल, मानसिंह, करण सिंह, आशीष पांडे और सचिन कश्यप सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।




