व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उमरा यात्रियों को दी दुआओं भरी विदाई

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उमरा यात्रियों को दी दुआओं भरी विदाई
बिलसंडा,पीलीभीत।नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी अपनी मां के साथ उमरा के सफर पर रवाना हुए। इस अवसर पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अबनीश जायसवाल अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मदीना शरीफ पहुंचकर नगरवासियों की खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ करना। उन्होंने उमरा के सफर को एक खूबसूरत सफर बताते हुए व्यापारी और उनकी मां की कुशलता व इबादत की कबूलियत की दुआ की।मौके पर उपस्थित व्यापार मंडल सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफर नगर के लिए गर्व का विषय है। सभी ने विश्वास जताया कि इस सफर से सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द और मजबूत होगा।नगर के कई गणमान्य नागरिक भी व्यापारी के घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर का नाम रोशन करने वाले इस परिवार ने हमेशा समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, इसलिए उमरा यात्रा सभी के लिए प्रेरणा है।पूरा माहौल सौहार्द और दुआओं से भरा रहा।