Uncategorized

वर्षों से अवैध रूप से चल रहा क्लिनिक सील

ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

वर्षों से अवैध रूप से चल रहा क्लिनिक सील

ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

दियोरिया,पीलीभीत।
वर्षों से अवैध रुप से चल रहे एक क्लिनिक को ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार की देखरेख में स्वास्थ विभाग ने सील कर दिया है। क्लिनिक स्वामी दुकान छोड़कर फरार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस छापामारी से क्षेत्र में चल रहे अवैध क्लिनिक स्वामियों में हड़कंप मच गया है । आनन फानन में लोग अपने क्लिनिकों को बन्द कर फरार हो गये हैं ।
मालूम हो कि क्षेत्र में स्वास्थ विभाग की अनदेखी के चलते कुकुरमुत्तों की तरह जगह वे जगह अवैध रूप से धड़ल्ले से झोलाछाप डॉक्टरों ने अपनी अपनी दुकानें खोलकर भोली भाली जनता को लूटकर धनोपार्जन करने में लगे हैं । ऐसा भी नहीं है कि यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग को न हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग पान फूल रूपी प्रसाद के बोझ से दब कर कोई कार्यवाही करने से कतरा रहे थे लेकिन अभी कुछ समय पूर्व से जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की गलत दवाईयों से हुईं मौतों से स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी और शिकायतों को गंभीरता से लेकर कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर अधीक्षक बरखेड़ा व डाक्टर लोकेश कुमार ने तहसीलदार बीसलपुर की देखरेख में मकरंदपुर चौराहे पर लगभग दस वर्षों से अवैधानिक रूप से चल रही क्लिनिक पर छापा मारकर सील कर दिया है जबकि क्लिनिक स्वामी दुकान छोड़कर फरार हो गया है । इधर उक्त छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है जिससे उक्त डाक्टर अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!