यूपी

विद्यालय में नवरात्रि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरनपुर

विद्यालय में नवरात्रि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरनपुर

पूरनपुर,पीलीभीत।आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरनपुर में शिशु वाटिका विभाग की ओर से नवरात्रि के अवसर पर नौ देवियों के स्वरूप पूजन का कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ।विद्यालय प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गौड़ ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नौ दिनों में पूजित होने वाली देवियों के स्वरूपों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन माता शैलपुत्री,द्वितीय दिन माता ब्रह्मचारिणी,और इसी प्रकार क्रमवार नौ दिनों तक माँ दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष है।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अन्नू जी ने किया तथा संयोजन का कार्य प्रभा प्रधान ने निभाया पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का वातावरण छाया रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!