विद्यालय की छात्राओं ने सेहरामऊ उत्तरी थाने का किया शैक्षिक भ्रमण, मिशन शक्ति अभियान से हुईं रूबरू
इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने छात्राओं को दी सुरक्षा व जागरूकता की सीख

पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपहा की छात्राओं ने थाने पहुंचकर किया भ्रमण
पूरनपुर, पीलीभीत।
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान ने गांव-गांव में बदलाव की नई इबारत लिखने का कार्य इन दिनों विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहा है।सीएम योगी आदित्यनाथ के इस अभियान के तहत महिलाओं को मिल रहे प्रशिक्षण और संसाधनों ने न केवल उन्हें सशक्त बनाया है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल भी पेश की जा रही है।जागरूकता अभियान के दौरान, महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी उद्देश्य से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के सपहा में स्थित पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हाईस्कूल की छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने सोमवार को थाने बुलाकर भ्रमण कराया। और मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया। छात्राओं द्वारा सवाल पूछे जाने पर पुलिस ने छात्राओं के प्रश्नों का जबाब भी दिया।जागरूकता अभियान के दौरान थाना पर तैनात महिला कांस्टेबल कुमारी भारती और सपना ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें पैम्फलेट के माध्यम से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 शामिल हैं। इसके साथ ही, उन्हें उनके सुरक्षा अधिकारों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति केवल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के आत्मविश्वास, समाज में सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ाने के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि असहाय और संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों की सहायता, पारिवारिक विवादों का समाधान और समाज में सुरक्षा बनाए रखने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।




