उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी रिफॉर्म पर संगोष्ठी आयोजित

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी रिफॉर्म पर संगोष्ठी आयोजित
पूरनपुर,पीलीभीत।होटल मधुबन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पूरनपुर के सौजन्य से रविवार को जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक श्री बाबूराम पासवान एवं उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह रहे।संगोष्ठी में विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं के हित में जीएसटी की दरों में बदलाव किया है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को सुविधा प्रदान करना है।उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव से किसी व्यापारी को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों के पास पुराने दर पर खरीदा हुआ माल है, उस पर सरकार द्वारा घटाई गई जीएसटी वापस मिलेगी। साथ ही नई दरों के अनुरूप व्यापार करने की अपील की।कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएँ भी रखीं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जीएसटी अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री प्रदीप शुक्ला व उनकी टीम ने विधायक एवं एसडीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किया।कार्यक्रम में सर्राफा व्यवसायी विशाल वर्मा को नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।संगोष्ठी में मुख्य रूप से रामगोपाल कक्कड़, रवि जायसवाल, परवेज खान, गोल्डी जोशी, मयंक सक्सेना, अखिलेश शर्मा, बृजेश शुक्ला, आसिफ खान, गौरव पांडे, सुनील मिश्रा, ठाकुर श्याम सिंह, शान मोहम्मद, आसिफ अंसारी, नितिन वर्मा, डॉ. उमाशंकर, सुभाष गुप्ता, अंकित अग्रवाल, मोहम्मद हसन, राहत शेरी, रजवी, सरदार गुरलाल सिंह, नवीन खंडेलवाल, शोभित खंडेलवाल, अरविंद गुप्ता, रजत सक्सेना, शादाब कुरैशी, सरदार कारज सिंह, कुलदीप सनाढ्य, आशीष गुप्ता, कासिम खान, अनुराग दीक्षित, सुरेंद्र सिंह, सोनू, रिजवान, इमरान, जुबेर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट सैयद जफर अली ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।




