यूपी

उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेहरामऊ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में किया जागरूक

महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेहरामऊ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में किया जागरूक

महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

पूरनपुर, पीलीभीत।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, महिला पुलिस कर्मियों की टीम ने क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया।सेहरामऊ उत्तरी थाना थाना पुलिस ने कुर्रेया खुर्द कलां स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर वहां शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, बाल अपराध की रोकथाम और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 एवं 1098 के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। साथ ही, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य – महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण – पर विस्तृत चर्चा की गई।विद्यालय स्टाफ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सुरक्षा के प्रति जागरूक होते हैं।इसके अतिरिक्त, थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के महत्व को समझाया गया, जहाँ महिलाएँ बिना संकोच के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना की प्रारंभिक जानकारी भी दी गई, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को पूरी गोपनीयता के साथ सुना जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक तेज प्रताप मिश्रा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल कुमारी भारती व विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपदेश कुमार वर्मा, डायरेक्टर शोभित शुक्ला, अनुदेशक नितिन मिश्रा सहायक योगेश मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!