टॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक पुत्र ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया दौरा
बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा,हरसंभव मदद करने का दिया भरोसा

बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा,हरसंभव मदद करने का दिया भरोसा
हजारा, पीलीभीत।
डेढ सप्ताह से बाढ़ की भीषण तबाही का दंश झेलने को मजबूर हो रहे ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने के लिए बुधवार को विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने प्रशासनिक अधिकारियों पूरनपुर तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता व नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। और हरसंभव मदद किये जाने का दिलाया भरोसा । इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया।पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र का दौरा करने आए विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान व राजस्व विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों शास्त्री नगर, हजारा , सिद्ध नगर, बाजार घाट, बैल्हा और राघवपुरी का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी। और उन्हें शीघ्र ही मदद किए जाने का आश्वासन दिया है। पिछले कई दिनों से बाढ़ का दंश झेल रहे बाढ़ पीड़ितों ने विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान से डेढ़ सप्ताह बीतने के बाद भी नाव मुहैया नहीं कराए जाने की शिकायत की। तो विधायक पुत्र ने फोन पर ही बाढ़ पीड़ितों की मौजूदगी में एडीओ पंचायत अधिकारी की जमकर फटकार लगा दी। और एक दिन के अंदर ही नाव मुहैया कराए जाने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं विधायक पुत्र ने दूसरे दिन नाव नहीं मुहैया कराए जाने पर डीएम से शिकायत किए जाने की भी बात कही।
विधायक पुत्र ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि यदि मौसम सही रहा तो कल ही राहत सामग्री आप लोगों के बीच बंटवा दी जायेगी । इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सूचित करें। और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को हरसंभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है। यहां आपको बता दें कि बाढ़ की वजह से रास्तों पर अधिक पानी होने पर शास्त्रीनगर तथा हजारा ग्राम में जाने के लिए विधायक पुत्र व प्रशासनिक अधिकारियों को नाव का सहारा लेना पड़ा था। उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली पर बैठ कर बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचना पड़ा था। इसके अलावा पूरनपुर तहसील के नवनियुक्त तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस पर तहसीलदार ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को कहा कि अगर कोई समस्या हो तो इसकी सूचना तुरंत तहसील प्रशासन को दें। जिस पर आप लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान मौके पर विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मनोज सिंह, ग्राम प्रधानपति सत्यप्रकाश सिंह, ग्राम प्रधानपति सूर्यभान मदेशिया, ग्राम प्रधान भरतपुर शमशेर आलम, पूर्व ग्राम प्रधान परशुराम, एडवोकेट हर सोबरन लाल, विनोद सिंह, राकेश यादव, रामचन्द्र, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद शाह आलम आदि मौजूद रहे।




