Uncategorized

तहसीलदार ने सैकड़ो बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री, कार्यशैली की सराहना

तहसीलदार ने सैकड़ो बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री, कार्यशैली की सराहना

कलीनगर/पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम नगरिया खुर्द कला में शनिवार को प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान विवेकानंद की मौजूदगी में करीब 400 ग्रामीणों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई लगातार मूसलाधार बारिश से गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई घरों में पानी घुसने से लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। गरीब और मजदूर तबके के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे हालात में प्रशासन की ओर से वितरित की गई यह मदद ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हुई। ग्रामीणों को दिए गए पैकेट में आटा, चावल, दाल, आलू, तेल, मसाले समेत आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। साथ ही कई परिवारों को प्लास्टिक के डिब्बे और अन्य उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे वे खाने-पीने का सामान सुरक्षित रख सकें।वितरण के दौरान तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में शासन और प्रशासन ग्रामीणों के साथ खड़ा है और किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने राहत सामग्री पाकर राहत की सांस ली। उन्होंने तहसीलदार वीरेंद्र कुमार की सक्रियता और संवेदनशीलता की खुलकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गांवों का दौरा कर उनकी समस्याओं को जानना और तुरंत राहत दिलाना एक सराहनीय पहल है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी कार्यशैली तहसीलदार वीरेंद्र कुमार की कार्यशैली इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कह रहे हैं कि इस तरह के जमीनी स्तर पर काम करने वाले अफसरों से जनता का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!