यूपी

तहसील प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में कई गाँवों व बस्तियों में बाँटी गई सामग्री

तहसील प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में कई गाँवों व बस्तियों में बाँटी गई सामग्री

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गाँवों में रविवार को राहत राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारी और ग्राम प्रधानपति भी मौजूद रहे।वितरण का कार्य बाजार घाट, राघवपुरी, भगवानपुरी, बम्मनपुर भागीरथ, टांगिया और सिद्ध नगर क्षेत्रों में सम्पन्न हुआ।यहाँ के सैकड़ों परिवारों को आटा,चावल, दाल और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।इस दौरान पूरनपुर तहसीलदार ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की। उनके साथ भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, ग्राम प्रधानपति सत्यप्रकाश सिंह और समाजसेवी रामप्रवेश कनौजिया मौजूद रहे। सभी ने अपने हाथों से जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की और लोगों की समस्याएँ भी सुनीं।सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नज़र आई। लाभार्थियों ने कहा कि इस प्रकार की सहायता से दैनिक जीवन की कठिनाइयों में बड़ी मदद मिलती है। प्रशासन व समाजसेवियों का आभार जताते हुए ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की पहलें जारी रहेंगी।सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य बस्तियों और गाँवों में भी राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम चलाया जाएगा ताकि कोई भी गरीब परिवार मदद से वंचित न रह जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!