
टहलने निकले युवक पर लाठी-डंडों से हमला,तीन नामजद
पूरनपुर,पीलीभीत।मजाक के बाद कहासुनी के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजान खां पुत्र एजाज खां निवासी नूरी नगर वार्ड नंबर 11 मोहल्ले में टहलने गया था। रात लगभग 9:30 बजे वे लोग ऐनम मैरिज हॉल के पास पहुंचे। तभी वहां मौजूद सेखू बाबा पुत्र अफजाल खां, शादाब पुत्र अफजल खां समेत कुछ युवक मजाक करने लगे। और कहने लगे आओ बैठो यहां। बात करनी है। युवक ने मना कर दिया। इसपर आरोपी नाराज होकर गालिया देने लगे। विवाद बढ़ने पर शादाब व उसके पिता अफजल ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से फैजान का भाई लहूलुहान हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। भीड़ देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में फैजान के भाई इमरान की ओर से पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




