स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान में इज्जतनगर मंडल की बड़ी पहल
यात्रियों को स्वच्छ व अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना ही रेलवे की प्राथमिकता

यात्रियों को स्वच्छ व अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना ही रेलवे की प्राथमिकता
ब्यूरो, पीलीभीत।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण जोर-शोर से मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं स्वच्छता प्रबंधन (ईएनएचएम) विभाग तथा अन्य शाखाओं के सहयोग से मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, आवासीय कॉलोनियों, वाशिंग पिट लाइनों, कोचिंग डिपो एवं कारखानों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अभियान के अंतर्गत काठगोदाम और रामनगर कोचिंग डिपो में खड़े कोचों के बायो- शौचालयों की गहन सफाई की गई। सवारी गाड़ियों में लगे बायो- शौचालयों की भी साफ-सफाई सुनिश्चित की गई, ताकि यात्री सुविधाजनक और स्वच्छ वातावरण में यात्रा कर सकें।इज्जतनगर, बरेली सिटी, बदायूँ, कासगंज, फर्रुखाबाद, हाथरस सिटी, पीलीभीत, टनकपुर, काठगोदाम, फतेहगढ़, रुद्रपुर सिटी, लालकुआँ, हल्द्वानी, काशीपुर और रामनगर जैसे मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया। प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, डारमेट्री और कोचों में गहन सफाई कर यात्रियों को साफ-सुथरा माहौल उपलब्ध कराया गया।रेल प्रशासन ने ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से अपील की है कि वे कोचों को गंदा न करें, प्लास्टिक का उपयोग न करें और कूड़ा-कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ‘‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत’’ के संकल्प को साकार करने के लिए रेलवे लगातार प्रयासरत है और यात्रियों को स्वच्छ व अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता है।




