Uncategorized

ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर निकाला, जेवर भी छीने

मायके पक्ष समझाने पहुंचा तो पति पक्ष ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर निकाला, जेवर भी छीने

मायके पक्ष समझाने पहुंचा तो पति पक्ष ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पूरनपुर,पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता को घर से निकाल दिया। बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुराल समझाने पहुंचे पिता सहित अन्य लोगों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित कईयों पर केस दर्ज किया है।
सेहरामऊ उत्तरी नक्षत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द की रहने वाली नैना देवी का विवाह लखीमपुर खीरी जनपद के थाना बरगदिया के गांव आवला निवासी अभय प्रताप सिंह के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बावजूद कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज में फ्रिज, कूलर 2 लाख नगद लाने का उसपर दबाव बनाए जाने लगा। विवाहिता जब रात को सोने जाती तो पति और सास बेड लाने का ताना देकर चारपाई से धक्के मार कर गिरा देते। कुछ दिन पहले आई मौसेरी सास ने भी ससुरालियों को उकसाकर तलाक देकर दूसरी जगह शादी करने को कहा। तीन माह तक विवाहिता ससुराल में जुल्म सहती रही। पति, सास मीरा देवी,मौसिया सास छोटिया, रोशनी सभी मिलकर उसको बोल पीड़कर मारने पीटने लगे। इसके बाद जेवर छीन कर घर से निकाल दिया। माता-पिता जन्माष्टमी वाले दिन विवाहिता के ससुरिलियों को समझाने पहुंचे। इसके बाद ससुर उसकी विदा करा कर ले गए। दोबारा परेशान न करने की बात कही। अगले दिन ही उसको प्रताड़ित किया गया। इसके बाद 18 अगस्त को ससुराल आए पिता से झगड़ा कर मारपीट की गई। इसके बाद धक्के मार कर निकाल दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!