यूपीराजनीति

सपा नेता राजकुमार “राजू” ने सपा सरकार बनाने का किया आह्वान,पी.डी.ए. पंचायत में जुटे सपा नेता

सपा नेता राजकुमार “राजू” ने सपा सरकार बनाने का किया आह्वान,पी.डी.ए. पंचायत में जुटे सपा नेता

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाई जा रही “पी.डी.ए. पंचायत” के अंतर्गत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम सिकराना मे पंचायत आयोजित हुई।जिसमे सपा नेता एव समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” ने कहा की “पंचायत मे शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है। समाजवादी पार्टी हमेशा से ही समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। हमें विश्वास है कि यह पंचायत समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी पी.डी.ए. पंचायत में शामिल होकर मैं बहुत उत्साहित हूं। समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। हमें विश्वास है कि यह पंचायत हमारे समाज को मजबूत बनाने में मदद करेगी।पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा की पी.डी.ए. पंचायत समाजवादी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना होगा।हमें विश्वास है कि यह पंचायत हमें इस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी।पूर्व विधायक अरशद खा का बयान”पी.डी.ए. पंचायत में शामिल होकर मैं बहुत खुश हूं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। हमें विश्वास है कि यह पंचायत हमारे समाज को मजबूत बनाने में मदद करेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय यादव ने एवं संचालन सतीश वर्मा ने किया इस दौरान प्रमुख रूप से सपा नेता ओम शर्मा,मीता सिंह,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओमकार भारती,रजनीश यादव, भगवानदीन वर्मा,प्रशांत अवस्थी, डाक्टर बखश, बसंत, दीनदयाल आदि सपा कार्यकर्ता एव ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!